पीएफआई के शीर्ष नेताओं को सम्मन
पी. अब्दुल हमीद और अशरफ मौलवी को सोमवार को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है। थोडुपुझा स्थित न्यू मैन कालेज में मलयालम के प्राध्यापक टी.जे. जेसेफ पर 4 जुलाई को किए गए हमले के सिलसिले में 15 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुवात्तुपुझा अंचल निरीक्षक पी.पी. शम्स ने कहा कि उन्होंने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेज दिया है।
शम्स ने आईएएनएस को बताया, "पी. अब्दुल हमीद और अशरफ मौलवी को सोमवार को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। उनसे जोसेफ का दाहिना हाथ काटे जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी।"
उन्होंने बताया, "इस अपराध में संलिप्तता के कारण अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।"
मुवात्तुपुझा की अदालत ने शुक्रवार को नासर नामक व्यक्ति की कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। बताया गया है कि वह जोसेफ पर हमले का मास्टरमाइंड है।
पुलिस के अनुसार नासर घटना के बाद से फरार है।
पीएफआई घटना के बाद पुलिस जांच के दायरे में आया। उसके दफ्तरों पर छापेमारी की गई और पुलिस ने आपराधिक दस्तावेज जब्त किए।
जोसेफ पर अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला किया जब वह बहन और मां के साथ चर्च से लौट रहे थे। उनके कटे हाथ को हालांकि चिकित्सकों ने जोड़ दिया है, लेकिन कहा है कि वक्त ही बताएगा कि वह इस हाथ का पूरी तरह उपयोग कर पाएंगे या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications