पर्यटन पर खर्च होंगे 275 करोड़ रुपये

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उदेश्य से 275 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। पिछले साल इस मामले में 240 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'अतुल्य भारत' अभियान के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने में लगा हुआ है। वर्ष 2008 में इसके लिए 220 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जबकि वर्ष 2007 में 169 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

अहमद ने कहा कि मंत्रालय ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की गतिविधियों जैसे मेला, विज्ञापन, रोडशो का आयोजन कर रहा है। इसके लिए 'अतुल्य भारत' अभियान के तहत मंत्रालय के विदेशों में भी 14 कार्यालय बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा, " 'अतुल्य भारत' अभियान की वजह से विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वर्ष 2002 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 20.38 लाख थी, जबकि वर्ष 2009 में इनकी संख्या बढ़कर 50.11 लााख हो गई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+