नक्सल प्रभावित इलाके में रात को रेल सेवा नहीं

रेलवे ने एक बयान में बताया, "सुरक्षा के मद्देनजर खड़गपुर-राउरकेला और खड़गपुर-आद्रा खंड के बीच 11 अगस्त तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रेलगाड़ियों का संचालन नहीं होगा।"

बयान के अनुसार, "कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन हो सकता है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।"

पुरी-हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का संचालन झारसुगुडा-टाटा-खड़गपुर के बजाय झारसुगुडा-संभलपुर-कटक के रास्ते जारी रहेगा।

इसी तरह हावड़ा-कोरापुट-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन हावड़ा-खड़गपुर-टाटा-झारसुगुडा-संभलपुर के बजाय हावड़ा-खड़गपुर-भद्रक-अंगुल-संभलपुर के रास्ते होगा।

बयान में कहा गया है कि नौ अगस्त को पुरी-पटना वैद्यनाथ एक्सप्रेस और पुरी-गुवाहाटी कामाख्या एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। इसे भुवनेश्वर से रात में 10 बजे की बजाय देर रात 2.05 बजे रवाना किया जाएगा।

भुवनेश्वर को जाने वाली नई दिल्ली-उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के समय में आठ और नौ अगस्त को बदलाव किया गया है और इसे रात को 10 बजे के बजाय सुबह 3.40 बजे रवाना किया जाएगा

नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित रास्ते से ही चलती रहेगी। हालांकि यह रेलगाड़ी अपने समय से देरी से चल रही है। यह टाटा नगर में रात को रुकती है और दूसरे दिन सुबह फिर से रवाना होती है।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रेल हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा कारणों से नक्सल प्रभावित इलाकों में रात को रेलगाड़ियों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इस हादसे में 148 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+