लागत कटौती के विचारों का स्वागत है : कैमरन
लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनकी सरकार देश के भारी घाटे पर लगाम लगाने के अपने प्रयासों में खर्च कटौती के संदर्भ में जनता के विचारों का स्वागत करेगी।
डेली एक्सप्रेस ने शुक्रवार को खबर दी है कि कैमरन ने कहा कि उनकी सरकार को पिछले महीने से सरकारी कर्मचारियों की ओर से 67,000 सुझाव प्राप्त हुए हैं कि आखिर बचत कैसे की जाए।
कैमरन ने दो सुझावों को रेखांकित किया है, जिन्हें लागू किया जाएगा। पहला यह कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के कर्मचारियों के लिए आपराधिक रिकॉर्ड जांचने के नियमों को सरल बनाया जाएगा। दूसरा यह कि जिन लोगों के वीजा आवेदन को खारिज कर दिया गया है, उन्हें अपील के खर्च वहन करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications