बेल्लारी में हवाईअड्डा बनेगा, 20 अगस्त को होगा शिलान्यास

बेंगलुरू, 6 अगस्त (आईएएनएस)। लौह अयस्क के अवैध खनन के लिए कई महीनों से चर्चा में रहे कर्नाटक के सबसे पिछड़े जिलों में से एक बेल्लारी अब एक अच्छी खबर की वजह से सुर्खियों में है। यहां हवाई अड्डा बनाया जाएगा। यह हवाई अड्डा 900 एकड़ जमीन पर 140 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित कंपनी एमएआरजी लिमिटेड के साथ बेल्लारी कस्बे से 20 किलोमीटर दूर इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री और लौह अयस्क खदानों के मालिक जी. जनार्दन रेड्डी ने कहा, "इस हवाईअड्डे का शिलान्यास 20 अगस्त को एक किसान के हाथों से होगा।" रेड्डी पर लौह अयस्क के अवैध उत्खनन और निर्यात के आरोप लगे थे।

किसान के हाथों से शिलान्यास करवाकर किसानों के प्रति सम्मान जताया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण को लेकर स्थानीय किसानों ने इस हवाई अड्डे के प्रस्ताव का विरोध किया था।

किसानों के हिंसक विरोध को नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर का समर्थन मिला था। उन्होंने पिछले साल नवंबर में यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की एक सभा को भी संबोधित किया था।

सरकार ने यहां हवाईअड्डे के लिए 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। रेड्डी ने कहा कि ज्यादातर किसानों को जमीन का मुआवजा दे दिया गया है।

शिलान्यास के अवसर पर भाजपा नेता सुषमा स्वराज, जनार्दन रेड्डी और उनके भाई जी. करुणाकर रेड्डी और विधायक जी. सोमशेखर रेड्डी भी उपस्थित रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+