बारिश से खाद्य पदार्थो की कीमतें घटेंगी : गोकर्ण
बैंक के मौद्रिक नीति विभाग के प्रमुख गोकर्ण ने कहा, "सख्ती के तौर पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है। हम साल की इस दूसरी छमाही में इसका असर देखेंगे। किसी भी काम का असर कुछ देर बाद ही होता है।"
बैंक ऑफ इंडिया और ग्रेट लेक्स प्रबंधन संस्थान द्वारा वित्तीय समावेशन विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गोकर्ण ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति पर मांग आधारित दबाव को कम करने के लिए आरबीआई ने कदम उठाए हैं जबकि आपूर्ति आधारित दबाव भी कम हो रहे हैं।
गोकर्ण ने कहा कि महंगाई मुख्यत: खाद्य पदार्थो और जिंसों से प्रभावित हो रही है। अच्छे मानसून के चलते जहां खाद्य पदार्थो के दाम कम होंगे वहीं प्रमुख जिंसों खासकर ऊर्जा के दाम भी सामान्य बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत तक कीमतों में कमी आएगी।
गोकर्ण ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के धीमे विकास से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अमेरिका और यूरोप की अनिश्चितताओं के चलते जिंसों के दाम सामान्य बने हुए हैं जिससे घरेलू मुद्रास्फीति का प्रबंधन करने में आसानी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications