सोनिया ने लेह बाढ़ में मरने वालों के प्रति शोक जताया
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
लद्दाख इलाके के लेह कस्बे में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में अब तक 85 लोग मारे गए हैं और करीब 350 घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications