स्वाइन फ्लू से एक हफ्ते में 58 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 35 लोगों की मौत हुई है, केरल में 10 और गुजरात में छह लोगों की जान गई है। आंध्र प्रदेश में एच1एन1 वायरस की चपेट में आने से तीन और दिल्ली और पश्चिमी बंगाल में क्रमश: दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इस सप्ताह स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 273 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक है जहां इसके 109 मामलों का पता चला है और केरल में 50 लोगों के एच1एन1 वायरस से प्रभावित होने की जानकारी मिली है। वहीं आंध्र प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 56, पश्चिम बंगाल में 44 और तमिलनाडु में 40 मामले सामने आए हैं।
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए वैक्सीन लेने की सलाह जारी की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई में इस बीमारी के फैलने से 1750 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस साल मई से लेकर अब तक 246 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications