दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास
यह घटना सुबह 8.15 बजे हुई। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया, "मेट्रो रेल के चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया और 8.25 बजे व्यक्ति को बचा लिया गया।"
मेट्रो रेल द्वारका के सेक्टर-नौ से नोएडा जा रही थी।
प्रवक्ता ने बताया कि घटना के कारण इस लाइन पर मेट्रो सेवा लगभग 30 मिनट तक बाधित रही। आवश्यक जांच के बाद सुबह 8.45 बजे सेवा बहाल हुई।
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या के प्रयास का लगता है।"
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications