राष्ट्रमंडल खेल : सिर्फ 2 स्टेडियम अग्नि सुरक्षा प्रणाली से लैस

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन जिन स्टेडियमों में होना है, उनमें से सिर्फ दो अग्नि सुरक्षा प्रणाली से लैस हैं। इन स्टेडियमों को ही अग्निशमन विभाग ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया है जबकि बाकी के आयोजन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि आयोजन स्थलों पर अग्नि संबंधी सुरक्षा ड्रिल का आयोजन अगले महीने से पहले शुरू नहीं किया जा सकेगा। अधिकारी के मुताबिक दूसरे आयोजन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा प्रणाली लगाने का काम चल रहा है।

दिल्ली फायर सर्विस के प्रमुख आर.सी. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक सिर्फ छत्रसाल स्टेडियम और त्यागराज स्टेडियमों को एनओसी दिया गया है। बाकी के स्टेडियमों में निरीक्षण का काम चल रहा है। इनमें जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम भी शामिल है। निरीक्षण के बाद ही इन स्टेडियमों में अग्नि सुरक्षा प्रणाली लगाई जा सकेगी।"

त्यागराज स्टेडियम में नेटबॉल का आयोजन होना है जबकि छत्रसाल स्टेडियम का उपयोग एथलेटिक्स के अभ्यास के लिए किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कुल 17 स्पर्धाओं का आयोजन होना है और अधिकांश स्पर्धाओं के लिए अलग आयोजन स्थल तैयार किए गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि स्टेडियम में जारी काम में देरी के कारण क्या अग्नि सुरक्षा प्रणाली लगाने में विलंब हो रहा है। शर्मा ने कहा कि अग्नि शमन विभाग निरीक्षण के लिए तैयार है लेकिन इस संबंध में उससे संपर्क नहीं किया गया है।

बकौल शर्मा, "हम अपने काम के लिए तैयार हैं लेकिन अब तक हमारे पास कोई भी एनओसी लेने के लिए नहीं आया है।"

शर्मा ने बताया कि 3-14 अक्टूबर तक होने वाले आयोजन के दौरान अग्नि शमन विभाग ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। इसके लिए 600 अधिकारियों को सुरक्षित रखा गया है।

बकौल शर्मा, "प्रत्येक स्टेडियम में 10-12 सुरक्षा अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। हम मानकर चल रहे हैं कि 600 अधिकारियों के साथ हम अग्नि सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। खेलों के दौरान अग्नि विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+