दूध कितना शुद्ध है, 30 रुपये में जांचिए
सीसीएसएचएयू के कुलपति के. एस. खोखर ने शुक्रवार को बताया कि इस किट की मदद से घर पर ही दूध में यूरिया की जांच की जा सकेगी।
खोखर ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किए गए रसायन की एक बूंद और फिल्टर पेपर की मदद से दूध की जांच की सकती है। रसायन पर एक बूंद दूध डाले जाने के बाद अगर उसमें यूरिया की मात्रा है तो, पीले रंग का एक गोला बन जाएगा। लेकिन दूध शुद्ध है तो रसायन के रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा।
कुलपति ने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए किट दो आकार में तैयार किया गया है। इसकी कीमत क्रमश: 30 और 100 रुपये है। 30 रुपये की कीमत वाले किट से 10 नमूने जबकि 100 रुपये की कीमत वाले किट से 30 नमूनों की जांच की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications