लेह बाढ़ में 85 मरे, 350 घायल (लीड-4)
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारुख अहमद ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक लेह हादसे में 85 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। करीब 340 लोग घायल हुए हैं। लेह के अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि गुरुवार मध्य रात्रि को कस्बे के समीप बादल फटने के बाद भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में पुलिस के चार जवान भी शामिल हैं। कस्बे में बचाव कार्य के दौरान इनकी मौत हो गई। वहीं बचाव कार्य में शामिल एक उप-निरीक्षक भी लापता है।
अहमद ने कहा कि करीब 2,000 प्रभावित लोगों के लिए लेह कस्बे और चोगलमसार गांव में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां उन्हें मुफ्त खाना उपलब्ध कराया गया है।
बचाव और राहत कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना के करीब 6,000 जवान तैनात किए गए हैं। प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लेह कस्बे में बादल फटने के कारण मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की।
इस घटना में एक पॉलीटेक्निक कॉलेज, भारत संचार निगम लिमिटेड का मुख्यालय, ऑल इंडिया रेडियो केंद्र और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर सहित कई सरकारी कार्यालय और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेह हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है और वहां सड़क संपर्क भी बाधित हुआ है।
बीएसएनएल मुख्यालय के तबाह होने से कस्बे में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और श्रीनगर से लेह के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है।
उधर, लेह हवाईअड्डे पर पानी भरने के कारण वायु सेना ने शुक्रवार को चण्डीगढ़ से लद्दाख की उड़ानों को रद्द कर दिया।
वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि रनवे पर पानी भरे होने के कारण चण्डीगढ़ से लद्दाख के लिए किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी।
समुद्र तल से 3,524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लेह 45,110 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है। इसमें मुख्य कस्बे सहित 12 गांव शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications