आजाद शनिवार को लेह दौरे पर जाएंगे
एक अधिकारी ने कहा कि चिकित्सकों का सात सदस्यीय दल लेह जाएगाा। इसमें एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एक आर्थोपेडिक सर्जन, दो सर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं। दल वहां घायलों का इलाज करेगा।
इस दल में सफदरजंग अस्पताल के चार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल से दो और राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान के एक चिकित्सक शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया, "आजाद और चिकित्सकों का एक दल शुक्रवार को ही लेह जाने वाला था, लेकिन हवाई अड्डे पर बादल छाए होने की वजह से वे शनिवार को जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि लेह के ऊपरी क्षेत्र के एक गांव में बादल फटा। इसके बाद गुरुवार रात आई बाढ़ की वजह से बड़ी तबाही हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications