उप्र में कई नदियों का जलस्तर बढ़ा
इधर, लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई शारदा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश जारी है। शाहजहांपुर, बरेली, आगरा, फतेहपुर, आगरा, कानपुर, बहराइच, गोरखपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।
राज्य में शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 32.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की फुहारों से राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बलिया में तापमान सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications