पर्यावरण मंत्रालय ने पोस्को संयंत्र का काम रोकने को कहा

वन विभाग के सहायक महानिरीक्षक एच. सी. चौधरी ने कहा, "राज्य सरकार को कहा गया है कि वह परियोजना के लिए वन और गैर वन भूमि अधिग्रहण सहित सभी कार्यो पर तत्काल रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए।"

मंत्रालय ने यह फैसला पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्रालय की संयुक्त समिति की अनुशंसाओं के आधार पर लिया है।

समिति के मुताबिक परियोजना के लिए 27 जुलाई से शुरू हुए जमीन अधिग्रहण के काम में एफआरए और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन मंजूरी के लिए तय की गई शर्तो का उल्लंघन हुआ है।

पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा है।

पोस्को को जगतसिंहपुर जिले में संयंत्र स्थापित करने के लिए 4,004 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जिसमें से ज्यादातर जमीन सरकारी है। इसमें से 2,900 एकड़ जमीन वन विभाग की है।

स्थानीय निवासी इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि इससे उन्हें अपनी जमीन और पान के खेतों से बेदखल कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+