बाढ़ में क्षतिग्रस्त नहीं हुए लेह के मठ
गुरुवार की मध्यरात्रि बादल फटने के बाद लेह में बाढ़ से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हुए।
तिब्बत की निर्वासित सरकार के गृह विभाग के सचिव नगोडुप डोरजी ने आईएएनएस से कहा, "लेह में सभी मठ और उनके आस-पास के क्षेत्र सुरक्षित हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।"
उन्होंने कहा, "हम जान-माल के भारी नुकसान से बहुत दुखी हैं। इस प्राकृतिक आपदा में प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति और हार्दिक संवेदनाएं हैं।"
लेह के ऊपर की ओर स्थित चोग्लामसर गांव में बादल फटने की घटना हुई थी। इस शहर को बादल फटने के बाद बाढ़ की भयंकर त्रासदी का सामना करना पड़ा।
समुद्र तल से 3,524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लेह 45,110 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications