पोलियो के मामलों में 76 प्रतिशत की कमी
स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने लोक सभा को एक लिखित जवाब में जानकारी दी, "देश में 2010 में 30 जुलाई तक 'वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-1' के केवल सात मामले सामने आए हैं जबकि वर्ष 2009 में इसी अवधि के दौरान ऐसे 30 मामले सामने आए थे।"
सबसे अच्छे परिणाम उत्तर प्रदेश और बिहार में रहे। दोनों ही राज्यों में पिछले साल जनवरी से जुलाई के बीच ऐसे 13-13 मामले सामने आए थे जबकि इस साल वहां पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया।
वैसे जिन राज्यों में 2009 की इसी अवधि में पोलियो का कोई मामला नहीं मिला वहां इस साल कुछ मामले सामने आए।
पश्चिम बंगाल में जहां पोलियो के चार मामले सामने आए, वहीं झारखण्ड और जम्मू एवं कश्मीर में इसके एक-एक मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications