ओबामा के विशेष प्रतिनिधि करेंगे 'सुपर थर्टी' का दौरा
हुसैन रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्रसिद्ध संस्थान 'सुपर थर्टी' भी जाएंगे। सुपर थर्टी के संचालक कुमार आनंद ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि हुसैन सुपर थर्टी में पढ़ रहे छात्रों से मिलेंगे तथा कुछ सफ ल छात्रों से भी उनके मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के सुपर थर्टी को मई में विश्व प्रसिद्ध पत्रिका 'द टाइम' ने 'द बेस्ट ऑफ एशिया' नाम से जारी की गई सूची में शामिल किया था। इस सूची में सुपर थर्टी को एशिया का सबसे अच्छा स्कूल घोषित किया गया है।
ज्ञात हो कि सुपर थर्टी में 30 गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। सुपर थर्टी की शुरुआत वर्ष 2003 में पटना में किया गया था।
पहले वर्ष 30 छात्रों में से 18 छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई, जबकि अगले वर्ष 2004 में 22 छात्र प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण हुए। इसके बाद वर्ष 2005 में 26, 2006 में 28, 2007 में 28 और इसके बाद के वर्षो में सभी 30 छात्र प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण हुए।
गौरतलब है कि सुपर थर्टी में 30 गरीब बच्चों का ही नामांकन होता है और उन्हें मुफ्त में शिक्षा दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications