प्रणब कर्ज समझौते के लिए बांग्लादेश जाएंगे
इस यात्रा के दौरान प्रणब मुखर्जी बांग्लादेश के वित्तमंत्री ए. एम. ए मुनिथ और विदेश मंत्री दीपू मोनी से मुलाकात करके दोनों देशों के आपसी संबंधों की समीक्षा करेंगे।
चंद घंटों की इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री शेख हसीना से अपनी मुलाकात के दौरान बांग्लादेश को तीन लाख टन चावल भेंट में देने की घोषणा भी करेंगे।
एक्जिम बैंक के मुख्य कार्यकारी निदेशक और बांग्लादेश के आर्थिक संबंध विभाग (ईआरडी) के सचिव एक अरब डॉलर के सस्ते ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी मौजूद रहेंगे।
शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश को एक अरब डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की थी। इस कर्ज का उपयोग संचार, परिवहन और नदियों के विकास पर खर्च किया जाएगा।
भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त इनामुल हक चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "दोनों देशों के संबंधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाल ही में बांग्लादेश से एक बड़ा शिष्टमंडल भारत आया था और दोनों देशों के संपर्क में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।"
बांग्लादेश के राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के अधिकारी इन दिनों नई दिल्ली में भारत का कर ढांचा समझने के लिए आए हैं। अगले सप्ताह दूरसंचार मंत्री सैय्यद अब्दुल हुसैन भी यहां पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications