बिहार में राकांपा सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी : पवार
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवार ने कहा कि बिहार में जिस सीट पर मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे और जिन सीटों पर जीतने की स्थिति होगी, उसी सीट पर राकांपा अपना उम्मीदवार उतारेगी।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में सड़ रहे अनाजों के मामले पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह निराधार है। पवार ने बताया कि पिछले साल देश में अनाज का उत्पादन अधिक हो गया था, जिसके कारण उसे रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। इसके चलते कुछ नुकसान जरूर हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रति वर्ष अच्छी बारिश की उम्मीद करती है, परंतु ऐसे में जहां बारिश नहीं हो पाई और सूखा पड़ गया है, वहां राहत मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को पूरी मदद देगी।
उल्लेखनीय है कि राकांपा अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications