'कश्मीर में सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करें'
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया, "बादल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है और उन्हें घाटी की स्थितियों की गंभीरता से अवगत कराया है। उन्होंने प्रस्ताव की एक प्रति जम्मू एवं कश्मीर गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड को भी भेजी है।"
उन्होंने कहा, "बादल ने प्रधानमंत्री से जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा सिख समुदाय को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि इस समुदाय के लोग वापस लौट सकें और घाटी छोड़कर न जाएं।"
प्रवक्ता ने कहा कि बादल ने घाटी की वर्तमान स्थितियों, सिख युवाओं और उनके धार्मिक चिन्हों पर हमला करने की घटनाओं से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया है। वहां सिखों के घरों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं हो रही हैं।
पत्र में कहा गया है, "शांति और सद्भाव में विश्वास करने वाला सिख समुदाय इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के चलते असुरक्षित महसूस कर रहा है। जब आतंकवाद चरम पर था तब सिख समुदाय हमेशा एक चट्टान की तरह खड़ा रहा और उसने सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications