हत्या आरोपी संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "झारग्राम उपमंडल के मानिकपारा के नजदीक मुराबोनी इलाके से जनजातीय संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण कमेटी (पीसीएपीए) का सक्रिय सदस्य अश्वनी महतो को गिरफ्तार किया गया।"
त्रिपाठी ने बताया, "अश्वनी हत्या, देशद्रोह, लूट और झारग्राम इलाके में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे 10 मामलों में वांछित है।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "अश्वनी रेलवे में संविदा पर गैंगमैन का काम करता रहा है। इसीलिए ज्ञानेश्वरी रेल हादसे में शामिल होने का उस पर संदेह। इस दुर्घटना में 148 लोगों की मौत हो गई थी।"
गौरतलब है कि मुंबई को जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 28 मई को कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा रेल पटरी क्षतिग्रस्त किए जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस तेज गति से आ रही माल गाड़ी से जा टकराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications