भारती वालमार्ट थोक स्टोरों की संख्या बढ़ाएगी
कंपनी के चेयरमैन राजन भारती मित्तल ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "हम एक मजबूत एवं प्रभावशाली आपूर्ति श्रंखला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगी। हम इसको लेकर बहुत आशान्वित हैं कि सरकार विभिन्न ब्रांड वाले खुदरा व्यापार में एफडीआई को मंजूरी दे देगी।"
भारती वालमार्ट, भारती एंटरप्राइजेज और रीटेल क्षेत्र की प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी वालमार्ट का एक संयुक्त उपक्रम है।
मित्तल ने कहा कि मौजूदा रीटेल बाजार करीब 400 अरब डॉलर का है और 22 से 24 फीसदी की दर से वृद्धि कर रहा है।
उन्होंने कहा, "उपभोग में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी तरह युवा जनसंख्या की भी जरूरतें बढ़ रही हैं इसलिए रीटेल कारोबार को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"
भारती वालमार्ट के मुख्य कार्यकारी राज जैन ने आईएएनएस से कहा, "हमने पंजाब में करीब 2.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस समय हम तीन से पांच स्टोर खोलने की दिशा में काम रहे हैं। हम हालांकि अभी इनके निश्चित स्थानों के बारे में नहीं बता सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications