राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी अनियमितता की जांच संभव : रेड्डी

विपक्ष के सांसदों द्वारा लोकसभा में अपनी बात कहने से रोके जाने के बाद रेड्डी ने संसद भवन के बाहर कहा, "आयोजन समिति एक स्वतंत्र इकाई है। अगर उसकी कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई देगी तो सरकार उसके खिलाफ जांच शुरू कर सकती है।"

रेड्डी ने संसद में नहीं बोलने देने को लेकर विपक्षी सांसदों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

बकौल रेड्डी, "विपक्ष सरकार को बोलने दिए बगैर अपनी बात रखना चाहता है। हम तो इस पूरे मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। मेरा राष्ट्रमंडल खेलों से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन तैयारियों का देखरेख कर रहे मंत्रियों के समूह का अध्यक्ष होने के नाते मैं काफी कुछ साफ करना चाहता हूं। मैंने अपने करियर में कभी नहीं देखा कि एक मंत्री को बोलने से रोका गया है।"

रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं और अब तक जिन स्टेडियमों में काम पूरा किया जा चुका है, वे विश्वस्तरीय हैं।

बकौल रेड्डी, "जवाहर लाल नेहरू और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल जैसे स्टेडियम विश्व स्तरीय हैं। हम अब तक का बेहतर राष्ट्रमंडल खेल आयोजित कराने की ओर बढ़ रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+