फेसबुक और ट्विटर के कारण 14 अरब पाउंड का नुकसान
एक ताजा शोध के मुताबिक ब्रिटेन के करीब 20 लाख कर्मचारी अपने काम के समय में से करीब एक घंटा सोशल नेटवर्किंग साइट पर बिताते है और कुल कर्मचारियों में से आधे लोग फेसबुक, ट्विटर, माइस्पेस और यूट्यूब वेबसाइट्स पर आधा घंटा बिताते हैं।
'द सन' समाचार पत्र के मुताबिक 14 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि इन साइट्स से उत्पादकता कम होती है जबकि 10 प्रतिशत का कहना है कि इससे वे ज्यादा काम करते हैं।
नौकरी वेबसाइट माइजॉबग्रुप डॉट को डॉट यूके द्वारा किए गए इस सर्वे में 1,000 लोगों को शामिल किया गया है। एक तिहाई लोगों का कहना है कि कार्यालयों में इन वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications