अलग-अलग सड़क हादसों में 9 कांवड़ियों की मौत (लीड-1)

पुलिस के अनुसार नांगल थाना क्षेत्र में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मेरठ रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। बस हरिद्वार से वापस लौट रही थी जबकि कांवड़िए हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।

नांगल थाना प्रभारी नानक चंद ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। बस चालक भी घायल हो गया है हालांकि बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

नानक चंद के मुताबिक सभी कांवड़िए मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके के रहने वाले थे।

उधर, हरिद्वार से ऋषिकेश जा रहा एक ट्रक पौड़ी जिले में खाई में गिर गया जिसमें तीन कावंड़ियों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक (यूपी 15एटी 2440) में चालक सहित 34 लोग सवार थे और यह हरिद्वार से ऋषिकेश जा रहा था। यह हादसा पौड़ी जिले के गंगाभोगूल गांव के पास सुबह 7.30 बजे उस समय हुआ जब ट्रक सड़क से खाई में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून रेफर कर दिया गया है और बाकी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पौड़ी के जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने कहा, "यह हादसा जिले के गांगाभोगूल गांव के पास हुआ। घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+