शेयर बाजार में नरमी, सेंसेक्स 29 गिरा (राउंडअप)
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 7.85 अंक (0.1 प्रतिशत) गिरकर 5,439.25 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,244.56 अंक के उच्च और 18,118.19 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं निफ्टी ने 5,471.90 अंक के उच्च और 5,431.35 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई पर उपभोक्ता वस्तुएं (0.99 प्रतिशत), एफएमसीजी (0.69 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (0.43 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.18 प्रतिशत) सूचकांक बढ़कर बंद हुए।
वहीं बैंकिंग (-0.62 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.50 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (-0.47 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। तेल एवं गैस (-0.43 प्रतिशत), रियल्टी (-0.43 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (-0.42 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में टाटा मोटर्स (3.89 प्रतिशत), आईटीसी (1.86 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.39 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (1.16 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुए।
वहीं हीरो होंडा (-1.41 प्रतिशत), टाटा स्टील (-1.33 प्रतिशत) और टीसीएस (-1.29 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। डीएलएफ (-1.00 प्रतिशत), एसबीआई (-1.00 प्रतिशत) और ओएनजीसी (-0.93 प्रतिशत) भी तेज गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 1,427 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई और 1,529 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 104 कंपनियों के शेयर मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टाटा मोटर्स, आईएफसीआई और आरआईएल सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications