सरकार कश्मीर में वार्ता की इच्छुक : चिदंबरम

चिदंबरम ने राज्यसभा में कहा कि अगले सप्ताह राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की संभावना है। साथ ही सरकार वहां के हालात पर चर्चा के लिए संसद में सभी राजनीतिक दलों की जल्द ही एक बैठक बुलाएगी।

चिदंबरम ने कहा कि सरकार 'बंद बातचीत' को दोबारा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आशा जताई कि नरमपंथी अलगाववादी नेता दोबारा बातचीत में शामिल होंगे। चिदंबरम ने कहा, "यदि गिलानी (सैय्यद अली शाह गिलानी) भी बातचीत में शामिल होते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करके प्रधानमंत्री को खुशी होगी। सोमवार तक इस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात की उम्मीद है।

चिदंबरम ने कहा, "तात्कालिक काम कानून एवं व्यवस्था की बहाली है.. हमें जम्मू एवं कश्मीर की गलियों में जारी हिंसा को हर हाल में खत्म करना है।"

पिछले सात दिनों के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी से कश्मीर में 31 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। इस तरह 11 जून से शुरू हुई हिंसा में अब तक 48 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+