छात्र की पिटाई को लेकर प्रधानाचार्य पर मामला दर्ज
अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में स्थित इंग्राहम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एस.एन. सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गुरुवार को कक्षा तीन के छात्र सिद्धार्थ को कथित तौर पर डंडे से इस कदर पीटा कि उसका हाथ टूट गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने प्रधानाचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया।
बन्नादेवी थाने के प्रभारी शलिलाल आर्या ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्र के बायें हाथ में गहरी चोट आई है। चोटिल हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। प्रधानाचार्य पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications