विकिलीक्स खुलासा : गोपनीय दस्तावेज वापस चाहता है पेंटागन (लीड-1)

विकिलीक्स ने पिछले महीने अफगानिस्तान युद्ध के सितंबर 2004 से लेकर दिसंबर 2009 के बीच करीब 71,000 गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। माना जा रहा है कि वेबसाइट के पास करीब 15,000 और गोपनीय दस्तावेज हैं।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय 'पेंटागन' के प्रवक्ता ज्योफ मॉरेल ने गुरुवार को कहा, "रक्षा विभाग विकिलीक्स से मांग करता है कि वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से रक्षा विभाग के डाटाबेस से हासिल सभी दस्तावेजों को तत्काल वापस कर दे।"

सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में नागरिकों की हत्याओं, नाटो सैनिकों के अफगान जासूसों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा तालिबान की मदद के बारे में दस्तावेज हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गिब्स पहले ही कह चुके हैं कि दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से नाटो सैनिकों और उनके अफगान सहयोगियों को खतरा पैदा हो सकता है।

अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने अफगान जासूसों के नामों का खुलासा किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि अब उनका जीवन खतरे में हैं।

पेंटागन, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और न्याय विभाग संयुक्त रूप से खुलासे की जांच कर रहे हैं।

इस खुलासे का प्रमुख संदिग्ध जेल में बंद ब्रैडले मैनिंग को माना जा रहा है। खुफिया विश्लेषक के तौर पर इराक में तैनाती के समय उसकी पहुंच अति गोपनीय दस्तावेजों तक थी।

पेंटागन के जांचकर्ताओं को विश्वास है कि इन दस्तावेजों को हासिल करने के लिए मैनिंग ने सेना की विश्वव्यापी गोपनीय इंटरनेट और ई-मेल सेवा का उपयोग किया। गोपनीय दस्तावेजों के हस्तांतरण के लिए मैनिंग (22 वर्ष) पर जून में कई आपराधिक आरोप लगाए गए।

इस वर्ष के आरंभ में विकिलीक्स ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें अमेरिकी सैनिकों को बगदाद की सड़क पर जा रहे निहत्थे नागरिकों पर हेलीकॉप्टर से गोलीबारी करते हुए दिखाया गया था।

विकिलीक्स का कोई केंद्रीय कार्यालय या वैतनिक कर्मचारी नहीं है। इसका संचालन एक समर्पित कार्यकर्ताओं का दल और करीब 800 स्वयं सेवक करते हैं।

विकिलीक्स के संस्थापक आस्ट्रेलिया के जुलियन एसांजे का कोई आवासीय पता नहीं है लेकिन वह अक्सर स्वीडन और आइसलैंड में देखे जाते हैं, जहां इंटरनेट पर गुमनामी को कानूनी संरक्षण हासिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+