टाटा टेलीसर्विसेस के एमडी 'पर्सन ऑफ द ईयर'
सरदाना को यह सम्मान प्रति सेकेंड बिलिंग की योजना प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है। इस योजना से मोबाइल ग्राहकों को फायदा पहुंचा है।
भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को वर्ष 2010 के लिए 'ग्लोबल टेलीकॉम लीडर का अवॉर्ड' दिया गया है। कंपनी ने इस साल अफ्रीका में जेन टेलीकॉम की संपत्तियों का अधिग्रहण करके 15 देशों में पहुंच बढ़ाई है।
उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड, विप्रो और सिस्को को एक से ज्यादा श्रेणियों में अवॉर्ड मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications