लोकसभा ने हिरोशिमा और नगासाकी पीड़ितों को याद किया
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू करते समय कहा, "मानव निर्मित इस आपदा ने कई पीढ़ियों को बुरी तरहं प्रभावित किया है। उस इलाके में रह रहे लोग आज भी परमाणु विकिरण की विभीषिका झेल रहे हैं।"
गौरतलब है कि छह और नौ अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी और हिरोशिमा में परमाणु बम गिराये गए थे। हिरोशिमा में हुए परमाणु बम हमले में 80,000 से 140,000 लोग मारे गए थे और 100,000 लोग घायल हुए थे, जबकि नागासाकी में 74,000 लोग मारे गए थे और 75,000 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications