प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए जामिया में मुफ्त कोचिंग
विश्वविद्यालय में प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए कोचिंग वर्ष 1984 में शुरू की गई थी। इसके लिए देशभर से हर साल 500 से अधिक आवेदन पत्र आते हैं।
जामिया मिलिया इस्लामिया के 'सेंटर फॉर कोचिंग एण्ड करियर प्लानिंग'(सीसीसीपी) के एक अधिकारी ने बताया, "देशभर से आने वाले 500 आवेदन पत्रों में से 50 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है।"
कोचिंग सेंटर से निकलने वाले बहुत से छात्र आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों में बड़े स्तर के अधिकारी बने हैं।
सीसीसीपी के समन्वयक मोहम्मद तारिक ने कहा, "संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में अच्छी रैंकिग हासिल करने वाले छात्रों में से एक 22 वर्षीय परवेज आलम भी है।"
प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को दिन में 10 बजे आयोजित की जाएगी। चयनित छात्रों की सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications