भारतीय बाजार के लिए ज्यादा कारें बनाएगी हुंडई

एचएमआईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. डब्ल्यू. पार्क ने कहा, "हम अपनी उत्पादन क्षमता में 70 हजार कारों की वृद्धि करेंगे, इससे हमारे संयंत्र बाजार की बढ़ती मांग को पूरा कर सकेंगे।"

फिलहाल एचएमआईएल तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर स्थित दो संयंत्रों में प्रतिवर्ष छह लाख कारों का उत्पादन कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता के लिए कंपनी को हल्का निवेश करना पड़ेगा।

इसके अलावा कंपनी वैश्विक बाजार में कमजोर मांग के चलते कंपनी कारों के निर्यात में करीब आठ प्रतिशत की कमी करने पर भी विचार कर रही है।

कंपनी ने पिछले साल 110 देशों में 2.71 लाख कारों का निर्यात किया था।

"हमने इस साल कारों के निर्यात का लक्ष्य 2.5 लाख तय किया है जो कि पिछले साल की तुलना में कम है। हम घरेलू मांग को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।"

हुडई ने भारत में अपना कारोबार 1996 में शुरू किया था। कंपनी की प्रमुख कारें सेंट्रो, आई10, आई 20 और एक्सेंट, वेरेना, सोनाटा जैसी सेडान कारें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+