चीन ने बनाया तेज गति वाला स्वदेशी विमान
'चाइना डेली' वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत स्थित शेंझियाजहुआंग एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री लिमिटेड कंपनी ने इस विमान का निर्माण किया है।
यह विमान पानी की सतह से उड़ान भरने और इस पर उतरने में सक्षम है।
विमान का डिजायन करने वाले विभाग के प्रमुख शियांग शियानपेंग ने कहा, "सीगल 300 चीन का पहला द्रुत गति वाला विमान है और इसके बौद्धिक संपत्ति अधिकार चीन के पास ही हैं।"
चार से छह सीटों वाले इस विमान की कीमत करीब 40 लाख युआन (6 लाख डॉलर) है।
कंपनी के उपाध्यक्ष शिया झोंगमिन ने कहा, "इस विमान के करीब 50 ऑर्डर हमारे पास प्रस्तावित हैं।"
शिया ने कहा, "जब हमने इस परियोजना पर शोध और विकास का काम शुरू किया था तभी से हेंगझू स्थित कंपनी हमारे संपर्क में है। इस विमान की परीक्षण उड़ाने सफल होने पर हमें यह सौदा तय होने की उम्मीद है।"
इस विमान की आधिकारिक उड़ान इस महीने के अंत तक शुरू होने के आसार हैं और नवंबर में यह दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में होने वाले एयर शो में हिस्सा लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications