लेह त्रासदी में मृतकों की सही संख्या पता नहीं : आजाद
आजाद ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, "हम लद्दाख से एक मंत्री (नुवांग रिगजिन जोरा) से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि क्षेत्र से संपर्क के सभी साधन नष्ट हो गए हैं। हमें मरने वालों की वास्तविक संख्या का भी पता नहीं है। मेरे हिसाब से 35 लेकिन लेकिन मीडिया के अनुसार 50 लोग मरे हैं। यह सभी अनुमान हैं, किसी भी आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है।"
उन्होंने कहा कि शाम तक संचार के साधनों को ठीक कर लिया जाएगा और केवल उसके बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
आजाद ने कहा कि सौ वर्षो में जम्मू एवं कश्मीर आई यह सबसे बड़ी आपदा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications