युद्धग्रस्त गाजा में 800 साल पुराना एक संग्रहालय
दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में स्थित इस घर के मालिक मारवान शाहवान ने कहा कि यह संग्रहालय एक व्यक्तिगत प्रयास है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 165 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस संग्रहालय में रोमन, बीजेन्टिन, इस्लामी और फिलिस्तीनी युग की प्राचीन वस्तुएं शामिल होंगी।
शिलालेखों, खूबसूरत ज्यामितीय डिजाइनों और प्राचीन सिक्कों से भरे इस संग्रहालय में 1948 से पहले फिलिस्तीनी महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक वस्त्र भी प्रदर्शित हैं।
पैंतालीस वर्षीय शाहवान ने कहा कि उन्होंने प्रचीन वस्तुओं की तलाश में गाजा के आस-पास की यात्रा की।
प्राचीन वस्तुओं को खोजने और संग्रहित करने में अपना ज्यादातर समय बिता चुके शाहवान कहते हैं, "मैंने कड़ी मेहनत की और प्राचीन वस्तुएं खरीदने के लिए दैनिक आधार पर प्रसिद्ध बाजारों की यात्रा की।"
उन्होंने कहा, "जब मैं बच्चा था तभी से मैंने संग्रह करने का काम शुरू कर दिया था।"
अब गाजा पट्टी के इतिहास में रुचि रखने वाले अरब और पश्चिमी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शाहवान संग्रहालय की यात्रा कर रहे हैं। वैसे शाहवान ने यात्रियों से संग्रहालय यात्रा के लिए कोई शुल्क देने को नहीं कहा है।
शाहवान ने कहा, "मैंने अपने संग्रहालय को व्यवसायिक मकसद से चलाने से इंकार कर दिया और मैंने बड़े प्रतिनिधिमंडलों के आने के लिए भी इस डर से मना कर दिया कि ज्यादा भीड़ प्राचीन वस्तुओं को नुकसान पहुंचा सकती है।" उन्होंने कहा कि संग्रहालय बहुत बड़ा नहीं है और उसकी सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications