आईफोन को पीछे छोड़ देगा गूगल एंड्रायड

स्मिथ ने यह बात गुरुवार को प्रौद्योगिकी सम्मेलन में कही, जिसका वीडियो वेबसाइट यूट्यूब पर प्रसारित किया गया है।

स्मिथ ने कहा कि एंड्रायड की सफलता से कंपनी को अपनी विकास योजनाओं के लिए भारी रकम मिल रही है।

उन्होंने कहा, "विश्वास कीजिए एंड्रायड की बिक्री से मिल रही रकम इससे जुड़ी सभी गतिविधियों के लिये पर्याप्त है और काफी ज्यादा है।"

स्मिथ ने कहा कि फोन की बिक्री अपने दो महीने पहले की बिक्री की तुलना में दोगुनी हो गई है।

शोध संस्था आईसप्लाई के मुताबिक वर्ष 2012 तक 7.5 करोड़ एंड्रायड फोन बिक जाएंगे। वर्ष 2009 तक 2.5 करोड़ फोन बिके हैं।

आईसप्लाई ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2012 तक एंड्रायड की बाजार हिस्सेदारी 19.4 प्रतिशत हो जाएगी जबकि इस समय तक आईफोन की हिस्सेदारी 15.9 प्रतिशत हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+