वायु सेना की चण्डीगढ़ से लद्दाख की उड़ानें रद्द
वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि रनवे पर पानी भरे होने के कारण चण्डीगढ़ से लद्दाख के लिए किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी।
गुरुवार मध्य रात्रि को लेह के समीप बादल फटने की घटना हुई थी।
रक्षा प्रवक्ता प्रदीप दासगुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लेह पर अपने लोगों के संपर्क में हैं। इस समय यह कहना मुश्किल है कि स्थिति कब सामान्य होगी।"
अधिकारियों के अनुसार बाढ़ से कम से कम 59 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications