लेह त्रासदी : प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनो के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की मदद को मंजूरी दी है।"
गुरुवार मध्य रात्रि को बादल फटने के कारण आई बाढ़ में कम से कम 59 लोगों के मरने और 300 से अधिक के घायल होने की सूचना है।
शोक संदेश में सिंह ने कहा कि वह "लद्दाख में लेह के समीप बादल फटने के कारण हुई आपदा में हुई मौतों और तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं।"
उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि बचाव और राहत कार्यो के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को हर संभव मदद देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications