लेह में बादल फटने से 59 मरे, 300 से अधिक घायल (लीड-2)

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) फारूक अहमद ने आईएएनएस से कहा कि गुरुवार मध्य रात्रि को कस्बे के समीप बादल फटने के बाद भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात में ही बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 59 शव बरामद किए जा चुके हैं। सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। करीब 160 घायल लोगों को सेना अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनके करीब 6,000 जवान राहत कार्य में शामिल हैं। राहत कार्यो में हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है।

खबरों ने कहा गया कि बाढ़ और भूस्खलन से कस्बे की इमारतें बह गईं।

इस घटना में एक पॉलीटेक्निक कॉलेज, भारत संचार निगम लिमिटेड का मुख्यालय और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर सहित कई सरकारी कार्यालय और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेह हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है और वहां सड़क संपर्क भी बाधित हुआ है।

बीएसएनएल मुख्यालय के तबाह होने से कस्बे में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और श्रीनगर से लेह के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है।

समुद्र तल से 3,524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लेह 45,110 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है। इसमें मुख्य कस्बे सहित 12 गांव शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+