कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं बंद

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर और बड़गाम में उपद्रवियों द्वारा स्टेशनों को आग लगाने और कर्मचारियों को को प्रताड़ित करने की घटनाओं की वजह से यह फैसला किया गया है।
अनंतनाग और बारामूला के बीच रेल सेवा का परिचालन होता है। हिंसा की वजह से 100 से अधिक कर्मचारियों को घाटी छोड़नी पड़ी है। कश्मीर छोड़कर भागे रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि घाटी के मौजूदा हालात में वहां काम नहीं कर सकते। पथराव करती भीड़ और उसके समर्थक सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं।
रेलवे के एक अन्य अधिकारी का कहना है, "घाटी में फैली हिंसा को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का मानना है कि कर्मचारियों का असुरक्षित महसूस करना वाजिब है। इसे देखते हुए कश्मीर में रेल सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गईं।"












Click it and Unblock the Notifications