9/11 स्थल के पास मस्जिद बनने का रास्ता साफ

न्यूयार्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयार्क में 9/11 स्थल के निकट एक संपत्ति के एक इस्लामिक सामुदायिक केंद्र और मस्जिद में तब्दील होने का रास्ता साफ हो गया है। इस निर्णय से हालांकि हर कोई खुश नहीं हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से कुछ राष्ट्रीय और स्थानीय नेता मस्जिद बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। कट्टरता के खिलाफ संघर्ष करने वाली एक संस्था एंटी-डेफेमेशन लीग भी इस योजना का विरोध में है। इन लोगों का कहना है कि यह सितंबर 2001 में मारे गए लोगों की स्मृति का अपमान है।

परियोजना को समर्पित पार्क51 नामक एक वेबसाइट पर इसके योजनाकार ने कहा, "हम अपने सहयोगियों, समर्थकों, पड़ोसियों और समुदायों के साथ मिलकर सभी के लिए एक सामुदायिक केंद्र बनाने के काम को शुरू करने के इच्छुक हैं।"

सोहो प्रॉपर्टीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरीफ अल-गामाल ने कहा, "पिछले चार महीनों के बवंडर के बीच हमने एक अमेरिकी स्वप्न को साकार करने के लिए अथक प्रयास किया है जिसमें कई अन्य लोगों ने मदद की है।"

उन्होंने कहा, "लोगों का समर्थन हमारी उम्मीद से काफी ज्यादा है। हम अमेरिकी हैं, मुस्लिम अमेरिकी।"

न्यूयार्क शहर के महापौर माइकल आर. ब्लूमबर्ग और शहर के अन्य नेता इस्लामिक केंद्र का समर्थन कर रहे हैं। वहीं इसके विरोध में उप-राष्ट्रपति की उम्मीदवार रहीं सारा पालिन सहित कई अन्य लोग हैं।

पालिन ने पिछले महीने ट्विटर पर लिखा, "शांति चाहने वाले मुस्लिमों कृपया समझिए कि 9/11 स्थल पर मस्जिद एक निर्थक छेड़खानी है, यह दिलों को दुखाएगा।"

एंटी-डेफेमेशन लीग का कहना है कि 11 सितंबर 2001 को यहां मारे गए लोगों के परिवार वालों को ध्यान में रखकर मस्जिद और इस्लामिक केंद्र को 9/11 स्थल से कहीं अलग बनाना चाहिए।

संस्था ने एक लिखित संदेश में कहा है कि यह इमारत 9/11 के पीड़ितों को अनावश्यक रूप से ज्यादा तकलीफ पहुंचाएगी जो सही नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+