तेदेपा ने मुखर्जी से माफी मांगी
सदन की कार्यवाही सुबह एक बाद स्थगित होने के बाद जैसे ही सुबह 11.30 बजे दोबारा शुरू हुई, वहां अशोभनीय दृश्य पैदा हो गया। तेदेपा और शिवसेना ने बाभली बांध को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
मुखर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष, मीरा कुमार के आसन के पास आ पहुंचे तेदेपा सांसदों से कहा कि वे अपनी सीटों पर जा कर विवादित बांध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें।
लेकिन सांसदों ने उस समय आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जब मीरा कुमार ने उनसे अपनी सीटों पर वापस जाने का निवेदन किया। कुमार ने कहा कि संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल इस मुद्दे पर बयान देंगे। लेकिन तेदेपा सांसदों ने अपना विरोध जारी रखा। इसके बाद मुखर्जी अपना आपा खो बैठे।
इसके जवाब में शिवप्रसाद ने भी मुखर्जी को उसी लहजे में सुना दिया। नाराज मुखर्जी ने कहा, "आप अपनी सीट पर जाएं, यह नियम है।" चित्तूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवप्रसाद दोबारा मुखर्जी पर चिल्लाए।
इसके बाद अधीर रंजन चौधरी, आरून राशिद, जगदंबिका पाल और एम.जगन्नाथ जैसे कांग्रेसी सांसद भी मुखर्जी के बचाव में अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने नरमल्ली को शांत किया और उन्हें उनकी सीट पर भेजा।
इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक फिर स्थगित कर दी गई।
जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो लोकसभा में तेदेपा के नेता नामा नागेश्वर राव ने मुखर्जी से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि "प्रणब दा" जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और "मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications