नशे में चूर बाइक सवारों ने बस ड्राइवर का हाथ काटा
काठमांडू।
नशे में इंसान का विवेकशून्य हो जाता है और वह हैवान हो जाता है, ये बात बिल्कुल सच है। दक्षिणी नेपाल में हुई एक घटना ने इस बात की पुष्टि कर दी। यहां नशे में धुत दो बाइक चालकों ने कथित तौर पर एक बस चालक का हाथ काट दिया। बताया जा रहा है कि इस बस चालक दोनों बाइक चालकों को आगे जाने के लिए रास्ता नहीं दिया था। इतनी छोटी सी बात पर नशे में चूर दोनों बाइक सवार अपना आपा खो बैठे और सबके सामने उसका हाथ काट लिया। id="toptextpromo">href="/topic/nepal"
target="_blank">पढ़ें
-
नेपाल
की
अन्य
खबरें
भारतीय
सीमा के नजदीक बिराटनगर शहर के तरहारा कस्बे में सोमवार को दीपक लिम्बू और राजेश राय ने रास्ता रोके जाने पर बस चालक राजू श्रेष्ठ से झगड़ा किया। बाद में दोनों ने कटार से भीड़ के सामने ही राजू का दाहिना हाथ को काट दिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने हालांकि लिम्बू को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन राय फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। बस चालकों ने राय को गिरफ्तार करने में पुलिस के विफल रहने पर हड़ताल करने की धमकी दी है।











Click it and Unblock the Notifications