उड़ीसा में बारूदी सुरंगें बरामद, 6 नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "इन लोगों को नक्सल प्रभावित बोनई सब डिविजन से पकड़ा गया। इनको मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।"
पटनायक ने कहा कि ये लोग इस वर्ष जनवरी में ट्रेड यूनियन नेता थामस मुंडा की हत्या सहित कई अपराधों में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने दो अलग-अलग पुलियों में मंगलवार को विस्फोट करने के लिए बारूदी सुरंगे लगाईं थीं। शुक्र है कि बारूदी सुरंगों को बरामद कर लिया गया।
नक्सलियों के 28 जुलाई से शुरू 'शहीद हफ्ते' का मंगलवार को आखिरी दिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications