स्वाइन फ्लू की आहट, उड़ीसा में पहली मौत
भुवनेश्वर।
स्वाइन फ्लू का नाम लेते ही दिमाग में मोटे-मोटे मास्क उभर आतें हैं जिन्हे हर कोई अपने नाक और मुंह में बांधे चला जा रहा है। पिछले साल स्वाइन फ्लू ने पूरे देश में आतंक मचाया था और कई लोगों को इस बीमारी के चलते अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। id="toptextpromo">रविवार
को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष यह पहली मौत है। राज्य स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने कहा, "शैलाश्री विहार की रहने वाली महिला में जांच के दौरान 30 जुलाई को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसे निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
सप्ताह पांच अन्य लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कटक स्थित एक अस्पताल में दो लोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि तीन लोगों का इलाज भुवनेश्वर के अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि देश में स्वाइन फ्लू से पहली मौत पिछले साल अगस्त में हुई थी जबकि 16 जुलाई का पहला मामला सामने आया था।











Click it and Unblock the Notifications