बिहार में बारिश के बाद उमस से परेशानी
पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से लोग एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में 11़ 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्णिया तथा गया में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के कारण पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 32़ 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह पटना का तापमान 26़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़ 7, भागलपुर का 27़ 6 तथा पूर्णिया का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने फिलहाल मानसून के मजबूत होने की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications