'ईरान पर हमले की योजना है'
वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अगर ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए जरूरी हुआ तो उस पर सैन्य कार्रवाई करने का विकल्प भी खुला है।
समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार अमेरिका के 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ' के प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन ने रविवार को कहा, "सैन्य कार्रवाई का विकल्प महत्वपूर्ण है। परंतु यह निर्णय राष्ट्रपति को ही लेना है।"
मुलेन ने कहा, "ईरान पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प पहले भी था और आगे भी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। परंतु यह एक महत्वपूर्ण विकल्प है।"
ईरान पर हमले की योजना के बारे में पूछे जाने पर मुलेन ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इसकी योजना है हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications