शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 213 अंकों का उछाल (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 212.92 अंकों (1.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,081.21 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,104.24 के ऊपरी और 17,911.31 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 64.05 अंकों (1.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,431.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,438.85 के ऊपरी और 5,351.30 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 84.99 अंकों (1.15 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,492.90 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 86.31 अंकों (0.92 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,435.28 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सर्वाधिक वृद्धि हुई। बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.40 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 1.63 प्रतिशत और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें आईसीआईसीआई बैंक (3.90 प्रतिशत), भारती एयरटेल (3.62 प्रतिशत), एसबीआई (3.09 प्रतिशत), ओएनजीसी (2.73 प्रतिशत) और स्टरलाइट इंड्स (2.63 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एनटीपीसी (0.30 प्रतिशत), टीसीएस (0.30 प्रतिशत), सिप्ला (0.24 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.17 प्रतिशत) और टाटा पॉवर (0.01 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1762 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1153 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications